{"_id":"5a380e664f1c1b86698c2873","slug":"131513623142-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगा सहजोर मलिक के कातिलों की सूचना देने पर इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोगा सहजोर मलिक के कातिलों की सूचना देने पर इनाम
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। एसपी प्रभाकर चौधरी ने दरोगा सहजोर मलिक के कातिलों व उनके लूटे गए पिस्टल की सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
मंडावर थाने की बालावाली चौकी प्रभारी सहजोर मलिक 30 जून को बाइक से चौकी जाते समय रास्ते में धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने उनका सरकारी पिस्टल व दस कारतूस भी लूट लिए थे। पुलिस की कई टीम इस हत्याकांड के खुलासे में लगी थी, पर कोई कामयाबी नहीं मिली। एसपी प्रभाकर चौधरी ने पिछले दिनों इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसआईटी टीम का गठन किया था। हत्या की नए सिरे से जांच शुरू कराई। एसपी ने दरोगा के कातिलों व लूटी गई पिस्टल का पता लगाने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। एसपी के मुताबिक जो यह सूचना देगा उसका नाम किसी को नहीं बताया जाएगा। एसपी ने कहा कि उच्चाधिकारी या शासन स्तर से उनके द्वारा घोषित पुरस्कार धनराशि से ज्यादा धनराशि घोषित की जाती है तो उनके द्वारा घोषित पुरस्कार निरस्त हो जाएगा। अधिकतम धनराशि वाला पुरस्कार ही प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि जांच पूर्ण होने के उपरांत ही संतुष्ट होने पर पुरस्कार दिया जाएगा।