फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सीडी इंटर कालेज हल्दौर के प्रधानाचार्य का फरमान पांच व दस रूपए के सिक्के छात्रों से फीस में न ले

सीडी इंटर कालेज हल्दौर के प्रधानाचार्य का फरमान पांच व दस रूपए के सिक्के छात्रों से फीस में न ले

Fri, 22 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीडी इंटर कालेज हल्दौर के प्रधानाचार्य का फरमान    पांच व दस रूपए के सिक्के छात्रों से फीस में न ले
बिजनौर। सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर के प्रधानाचार्य ने छात्रों की फीस में पांच व दस रुपये के सिक्केे नहीं लेने का फरमान जारी करके छात्रों व शिक्षकों की परेशानी बढ़ा दी है। शिक्षकों को चेतावनी दी गई है कि आगामी फीस में छात्रों से लिया गया पांच व दस रुपये का एक भी सिक्का कार्यालय में जमा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

अब सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर में छात्रों से मासिक फीस में पांच व दस रुपये के सिक्के नहीं लिए जाएंगे। छात्रों से कह दिया गया है कि कोई भी छात्र फीस में सिक्के नहीं लाए। प्रधानाचार्य की ओर से 19 सितंबर के निकाले आदेश में शिक्षकों को भी यह निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों से फीस में पांच व दस रुपये के सिक्के नहीं लें। प्रधानाचार्य का कहना है कि पांच व दस रुपये के सिक्के बैंकों द्वारा मान्य नहीं है। बैंक सिक्के जमा नही कर रहे हैं। प्रधानाचार्य के इस फरमान से जहां शिक्षक व अभिभावक आश्चर्यचकित हैं वही छात्र भी परेशान हैं। इस बारे में डीआईओएस राजेश कुमार का कहना है कि देश में जो मुद्रा चलन में है , उसे लेने से मना नहीं किया जा सकता है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य के पांच व दस रुपये के सिक्के नहीं लेने के आदेश को अनाधिकार चेष्टा बताया है। मामले की जांच कराई जाएगी। लीड बैँक अधिकारी अजय कुमार का कहना है कि बैंक को आदेश हैं कि एक बार में वह एक हजार रुपये के सिक्के स्वीकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed