{"_id":"59a06bab4f1c1b5d0c8b49fb","slug":"131503685547-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों ने दीतनपुर के कब्रिस्तान की दीवार को गिराया, असंतोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असामाजिक तत्वों ने दीतनपुर के कब्रिस्तान की दीवार को गिराया, असंतोष
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। असामाजिक तत्वों बृहस्पतिवार रात ने गांव दीत्तनपुर में कब्रिस्तान की बनी चारदीवारी को ढहा दिए जाने से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम आजाद भगत सिंह और सीओ सुशील कुमार ने मौके का मुआयना कर नाराज लोगों को संतुष्ट करने का प्रयास किया। आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई का भरोसा दिया। ग्रामीणों से कहा कि वह गिरी दीवार को अपने स्तर से ठीक करा लें। इसमें प्रशासन को किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है।
गांव के मुमताज, जावेद, जाहिद आदि ने अधिकारियों को बताया कि बृहस्पतिवार रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने गांव के कब्रिस्तान की चारदीवारी को उपद्रव करने के उद्देश्य से गिरा दिया। मामले का पता सवेरा होने पर लगा। जब वह मॉर्निंग वाक के लिए गए तो कब्रिस्तान की दीवार गिरी देखी। दीवार को देखकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में असंतोष पैदा हो गया। उन्होंने घटना की सूचना अधिकारियों को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। एसडीएम आजाद भगत सिंह और सीओ सुशील कुमार भी मौके पर पहुंचे। मुस्लिम सुमदाय के लोगों से इस संबंध में वार्ता की। लोगों को बताया कि वह इस मामले को लेकर मुद्दा न बनाएं। असामाजिक तत्वों का पता निकालकर पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। वह अपने स्तर से गिरी दीवार को ठीक करा लें।