फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री चलाते दबोचा

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री चलाते दबोचा

Wed, 20 Mar 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री चलाते दबोचा
हिस्ट्रीशीटर को अवैध शस्त्र की फैक्टरी चलाते दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। धामपुर पुलिस ने नगीना रोड पर बाग में एक खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र की फैक्टरी पकड़ी। एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। एक बदमाश मौके से फरार हो गया। एसपी संजीव त्यागी के अनुसार धामपुर पुलिस ने नगीना मार्ग पर बाग स्थित खंडहर में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान फैक्टरी चला रहे बदमाश धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान निवासी वसीम उर्फ गलकटा ने अपने साथी धामपर के मोहल्ला पक्काबाग निवासी अज्जु उर्फ फुरकान के साथ पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी करके वसीम को दबोच लिया। उसका साथ अज्जु उर्फ फुरकान भाग गया। वसीम को डीएम ने जिला बदर भी कर रखा था। इसके बाद भी वह धामपुर में रहकर अवैध शस्त्र की फैक्टरी चला रहा था। पुलिस ने मौके से एक तमंचा 12 बोर, तीन अधबने तमंचे, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व तीन कारतूस के खोखे बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए यह तमंचे बनाए जा रहे हैं। वसीम उर्फ गलकटा के विरुद्ध दिल्ली, उत्तराखंड, मुरादाबाद, नजीबाबाद, नहटौर, हल्दौर, नगीना, शहर कोतवाली स्योहारा थानों में हत्या, लूट, डकैती, गैंगेस्टर के करीब तीस मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed