फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तीन बच्चे रहस्यमय तरीके से गायब,परिजनो ने लगाया अपहरण का आरोप

तीन बच्चे रहस्यमय तरीके से गायब,परिजनो ने लगाया अपहरण का आरोप

Thu, 06 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
तीन बच्चे रहस्यमय तरीके से गायब,परिजनो ने लगाया अपहरण का आरोप
छह दिन से तीन बच्चे लापता
विज्ञापन

शेरकोट। नगर में अलग अलग परिवारों के तीन बच्चे पिछले छह दिन से लापता हैं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उनकी सकुशल बरामदगी की मांग की है। उन्होंने बच्चों के अपहरण की आशंका जताई है। इनका कहना है कि उनकी बस्ती में जिला देवरिया निवासी एक युवक रहता है। तीनों बच्चे अक्सर उसी के साथ घूमते फिरते देखे जाते थे। लेकिन बच्चों के साथ युवक भी लापता है। उन्होंने युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है।

वीरेंद्र सैनी (14) पुत्र जयपाल सिंह, आकाश (11) पुत्र खन्ने सिंह, पुष्पेंद्र (12) पुत्र ओमपाल सिंह सभी मोहल्ला अचारजान निवासी हैं। वीरेंद्र, आकाश नगर के प्राइमरी विद्यालय में कक्षा एक के छात्र हैं। पुष्पेंद्र नगर के एक कारखाने में ब्रुश बनाने का कार्य करता है। छह दिन से तीनों लापता हैं। परिजनों के मुताबिक पुष्पेंद्र जिस जगह काम करता था। वहां देवरिया जिले का सुदामा पुत्र खदेन भी कार्य करता था। अक्सर पुष्पेंद्र उसके साथ देखा जाता था, लेकिन अब उसके कमरे पर भी ताला लगा हुआ है। जानकारी पर पता चला कि वह भी नगर में मौजूद नहीं है। उन्होंने सुदामा पर बच्चों का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज तोमर का कहना है कि पुलिस बच्चों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed