फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बड़े भाई ने किया दुष्कर्म, छोटे से करा दिया पीड़िता का निकाह

बड़े भाई ने किया दुष्कर्म, छोटे से करा दिया पीड़िता का निकाह

Fri, 27 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बड़े भाई ने किया दुष्कर्म, छोटे से करा दिया पीड़िता का निकाह
बड़े भाई ने किया दुष्कर्म, छोटे से करा दिया पीड़िता का निकाह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
किरतपुर। क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने किशोरी से दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। आरोपियों ने उसका गर्भपात कराया तो उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस से शिकायत होने पर मामले में मुकदमा दर्ज हो गया, लेकिन इसी बीच आरोपियों ने पुलिस से हमसाज होकर गांव में पंचायत बुलाई और पीड़िता का निकाह आरोपी के छोटे भाई से कर दिया। पुलिस की मिलीभगत से आरोपी को निर्दोष करार दे दिया गया।
एक गांव की किशोरी को करीब सात माह पूर्व घर में अकेला देख उसके शादीशुदा रिश्ते के चाचा ने हवस का शिकार बनाया। 10 जुलाई को तबियत खराब होने पर किशोरी ने अपनी मां को मामले की जानकारी दी। किशोरी के परिजनों के पूछताछ करने पर आरोपी ने उन्हें चुप रहने की धमकी दी। आरोपी किशोरी को उसी दिन गर्भपात कराने के लिए बिजनौर की एक चिकित्सक के यहां ले गया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। 12 जुलाई को आरोपी और उसके पिता के खिलाफ बलात्कार, जान से मारने की धमकी की धारा सहित पोस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप है कि पुलिस से हमसाज होकर आरोपी ने लड़की के पिता और भाई पर फैसले का दबाव बनाया। बिरादरी और गांव के कुछ लोगों को अपने पक्ष में कर लिया। रिपोर्ट दर्ज होने के कई दिनों बाद बिरादरी की पंचायत हुई, जिसमें लड़की का निकाह आरोपी के छोटे भाई के साथ करना तय हो गया। सौदेबाजी में लाखों रुपये की मेहरबंदी कराकर नाबालिग लड़की का निकाह करा दिया गया। चार दिन पूर्व मामले के विवेचक ने दोनों पक्षों के साथ किशोरी को बिजनौर की अदालत में ले जाकर धारा 164 में बयान कराए, दो दिन बाद दरोगा का तबादला चांदपुर हो गया।
विज्ञापन


छात्रा को लिफ्ट देकर किया दुष्कर्म
हीमपुरदीपा। क्षेत्र के गांव की छात्रा 22 जुलाई को चांदपुर के एक कंप्यूटर सेंटर पर कोचिंग के लिए गई थी। कंप्यूटर सेंटर से घर के लिए निकलते समय गांव का ही सुहैल बाइक लेकर खड़ा मिला। सुहैल ने छात्रा को घर जाने के लिए बाइक पर बैठा लिया और गांव से पहले ही बाइक रास्ते में रोक दी। वहां पहले से मौजूद साथी रियाज और कासिब की मदद से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर सुहैल छात्रा को उसके घर के पास छोड़ गया। चार दिन बाद छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। 26 जुलाई ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed