फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मेडिकल के छात्र ने की आत्महत्या

मेडिकल के छात्र ने की आत्महत्या

Tue, 17 Apr 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल के छात्र ने की आत्महत्या
हल्दौर। छात्राओं की हरकतों से आजिज आकर बीएएमएस के एक छात्र ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव गांव अम्हेड़ा के निकट रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। छात्र के बैग से मिली डायरी में छात्राओं की हरकतों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव तोहफापुर निवासी वेदपाल सिंह का 23 पुत्र सत्यम कुमार मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज में बीएएमएस का प्रथम वर्ष का छात्र था। सत्यम रोजाना घर से ही कॉलेज आता जाता था। सोमवार की सुबह सत्यम घर से कॉलेज जाने के लिए निकला था। शाम करीब साढ़े चार बजे लोगों को उसका शव गांव अम्हेड़ा के निकट रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सत्यम ने गजरौला से नजीबाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर आत्महत्या की। सूचना पाकर पुलिस व उसके परिजन मौके पर पहुंचे। सत्यम की मौत से उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस को छात्र के बैग से एक डायरी व अन्य सामान मिला। छात्र की डायरी में उसने अपनी आत्महत्या का कारण अपने कॉलेज की कुछ छात्राओं द्वारा मानसिक शोषण करना बताया है। सत्यम ने डायरी में लिखा कि उसके कॉलेज की कुछ छात्राएं उसकी पढ़ाई में बाधा पैदा कर उसे पथभ्रष्ट करने की कोशिश करती थीं। छात्राओं के मानसिक शोषण से तंग आकर वह ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। सत्यम के परिजनों के अनुसार सत्यम को अपनी रोज की जीवनचर्या एक डायरी में लिखने का शौक था। सत्यम कई दिनों से छात्र तनावपूर्ण स्थिति में था। थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल शर्मा ने बैग से डायरी मिलने की पुष्टि की है। सत्यम की डायरी व बैग जीआरपी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed