{"_id":"5a9aec8c4f1c1b9b248b7ea0","slug":"121520102540-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडावर में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडावर में युवक की हत्या
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मंडावर। होली पर शराब पीने के दौरान गाली-गलौज और मारपीट होने पर सिर में चोट लगने से घायल एक युवक की मौत हो गई। आरोपी बाप-बेटे ने युवक के शव को गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर ट्यूबवेल पर फेंक दिया। युवक का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी पिता-पुत्र का चालान कर दिया है।
गांव जटबहादरपुर निवासी रघुवीर के 20 वर्षीय पुत्र सचिन का शव शुक्रवार को दुल्हेंडी के दिन सुबह करीब 11 बजे तिमरपुर रोड पर गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर सोनू के ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई गौरव ने गांव के ही शैलेष व उसके बेटे सचिन के खिलाफ सचिन को लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों के अनुसार होली की रात शैलेष व उसका बेटा सचिन करीब साढ़े 12 बजे सचिन को घर से बुलाकर ले गए थे। सचिन की मां रात को करीब तीन बजे उसे बुलाने शैलेष के घर गई तो सचिन शैलेष व उसके बेटे के साथ उसके घर में शराब पी रहा था। उसने थोड़ी देर में आने की बात कही। सुबह को सचिन के मरने का पता चला। पुलिस ने दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर दोनों बाप-बेटे को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बाप-बेटे का कहना है कि शराब पीने के दौरान उनका सचिन से विवाद हो गया। उन्होंने सचिन को धक्का दे दिया तो वह नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने से सचिन की मौत हो गई। उन्होंने डरकर शव खेत में डाल दिया। वहीं सचिन का शव मिलने के बाद गांव में होली नहीं खेली गई।
वहीं गांव वालों का कहना है कि शैलेष शराब की तस्करी करता है और कई बार पुलिस द्वारा पकड़ा जा चुका है। वह सचिन पर पुलिस को मुखबिरी करने का शक करता था। इसलिए उसने सचिन को पीटकर मार दिया।
विज्ञापन
----------------------------------------------------
शराब पीने से मौत
चंदक । दुल्हेंडी के दिन अत्यधिक शराब पीने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव वालों के अनुसार थाना मंडावर क्षेत्र के गांव रामजीवाला छकड़ा निवासी एक युवक ने दुल्हेंडी के दिन जमकर शराब पी। शाम को उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उसने देररात दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया ।