{"_id":"599dcf4a4f1c1b76568b484a","slug":"121503514442-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ हिस्ट्रीशीटर इनामी बदमाश गोली लगने से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ हिस्ट्रीशीटर इनामी बदमाश गोली लगने से घायल
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर/बिजनौर। बालावाली चौकी के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में 15 हजार का इनामी एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एसओ जसवीर सिंह के भी हाथ में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश का साथी मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश छह मुकदमों में वांछित है। वह शिवालाकलां थाने में गैंगस्टर व नूरपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर एक्ट में निरुद्ध है।
एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक एसओ मंडावर जसवीर सिंह बुधवार शाम को पुलिस टीम के साथ बालावाली और गोपालपुर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच लक्सर से किसी मामले की जांच करके बिजनौर आ रही क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर ही एसओ के पास रुक गई। करीब आठ बजे एक बाइक पर सवार दो युवक वहां से निकले। दोनों के संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली बाइक पर पीछे बैठे बदमाश के दाएं पैर में घुटने के पास जा लगी। घायल बदमाश बाइक से गिर गया। उसका साथी उसे छोड़कर बाइक से फरार हो गया। बदमाशों की ओर से चली गोली बायं हाथ पर कोहनी के पास लगने से एसओ जसवीर सिंह भी घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत ही घायल बदमाश को पकड़ लिया और उसके फरार साथी की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस पहले बदमाश और फिर घायल एसओ को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने बदमाश को मेरठ रेफर कर दिया है। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम नहटौर थाने के मोहल्ला सदरूद्दीननगर निवासी आफताब पुत्र इशा बताया है। एसपी के अनुसार आफताब पर 15 हजार रुपये का इनाम है। वह छह मामलों में फरार घोषित है। आफताब बिजनौर के ही शिवालाकलां थाने में गैंगस्टर एक्ट व नूरपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर एक्ट में निरुद्ध है। पुलिस आफताब के फरार साथी की तलाश में भी जुटी है। घटना का पता चलने पर तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। बदमाश के फरार साथी की तलाश में पुलिस की कई टीम लगी हैं।
अस्पताल में पुलिस प्रशासन रहा मौजूद
बिजनौर
मंडावर थाना क्षेत्र में पुलिस पार्टी व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी, सीडीओ, एसपी देहात घटना के तुरंत बाद जिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान जिला अस्पताल में भारी पुलिसबल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
निजी अस्पताल से बुलाया सर्जन को
सीएमएस डा.राकेश दुबे भी स्वयं अस्पताल मौजूद रहे। उन्होंने जिला अस्पताल में सर्जन नहीं होने पर निजी चिकित्सक डा.उपेंद्र सिंह को भी बुला रखा था, ताकि किसी भी प्रकाश कोई परेशानी नहीं हो। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.अनिल अग्रवाल, फिजिशियन डा.ज्ञानचंद, नेत्र रोग विशेषज्ञ रजनीश शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ केके सिंह समेत कई पूरा स्टाफ मौजूद था।