फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एक छात्र नकल करते थमा

एक छात्र नकल करते थमा

Tue, 26 Feb 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
एक छात्र नकल करते थमा
नगीना। एमजेपी रुहेलखंड विवि की सोमवार से प्रारंभ हुई परीक्षाओं के पहले ही दिन कृष्ण गोपाल महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर द्वितीय पाली में बीकॉम द्वितीय वर्ष का एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

नगीना के एलआरएस महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय व कृष्ण गोपाल महाविद्यालय परीक्षा केंद्रों पर एमजेपी रुहेलखंड विवि की बीकॉम, बीए व बीएससी की परीक्षाएं सोमवार को सुबह सात बजे से प्रारंभ हुई। कृष्ण गोपाल महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर द्वितीय पाली में संतोष स्मारक महाविद्यालय दोदराजपुर का बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र मो. नवाजिश नकल करते हुए पकड़ा गया। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नीरजा शर्मा ने बताया कि छात्र के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। उन्होंने बताया की उनके परीक्षा केंद्र पर तीनों पालियों में 172 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। एलआरएस पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। प्रबंधक राकेश अग्रवाल ने बताया की उनके कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर 399 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed