फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शांतिभंग का आरोपी एसडीएम कोर्ट के बाहर से फरार

शांतिभंग का आरोपी एसडीएम कोर्ट के बाहर से फरार

Thu, 07 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
शांतिभंग का आरोपी एसडीएम कोर्ट के बाहर से फरार
बिजनौर। एसडीएम कोर्ट के बाहर से शांतिभंग करने का एक आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने फरार आरोपियों की काफी तलाश की, पर वह नहीं मिला। बिजनौर में रामलीला मैदान के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक 41 में रहने वाला मनोज नशा करने का आदी है। बृहस्पतिवार को शराब के नशे में वह कॉलोनी में हंगामा कर रहा था। लोगों ने शिकायत की तो पुलिस ने मनोज को दबोच लिया। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद सिपाही अनुज कुमार एवं होमगार्ड उसे पेश करने के लिए एसडीएम कोर्ट में लाए थे। एसडीएम कोर्ट के बाहर से मनोज पुलिसकर्मियों को चकमा देकर चंपत हो गया। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की पर उसका कहीं अता पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक मनोज नशा करने का आदी है। शहर कोतवाल बिजेेंद्र सिंह राणा के मुताबिक वह इस घटना का पता करा रहे हैं। सिपाही अनुज से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed