{"_id":"599737fe4f1c1b72658b4974","slug":"11503082494-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना कारोबारी के मकान से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना कारोबारी के मकान से चोरी
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । किराना कारोबारी के घर से चोरों ने हजारों के आभूषण और नगदी साफ कर दी।
कुष्ट सेवा आश्रम के निकट किराना कारोबारी नीरज सिंघल का संयुक्त परिवार रहता है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने छत से मकान में प्रवेश किया। नीरज और उनके भाई का परिवार कमरों में सोया हुआ था। चोरों ने स्टोर रूम को खंगाला। अलमारी के लॉकर से चोरों ने चांदी के सिक्कों सहित सोने चांदी के हजारों के आभूषण चोरी कर लिए। चोर कुछ समान मकान की तीसरी मंजिल पर छोड़ गए। नीरज सिंघल का परिवार प्रात: जब उठा तो सामान खुर्द- बुर्द पड़ा था। तीसरी मंजिल की छत से चोरों ने लंबी सीढ़ी लगाकर मकान में प्रवेश किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से चोरी की जानकारी की। नीरज सिंघल के मकान से कुछ फासले पर उनका किराना प्रतिष्ठान है। क्षेत्र के कारोबारियों निशांत, दीपक, पंकज, जगदीश टांक ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।