फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   व्यापारी पुत्र पर हमला मामले में एक और आरोपी का पुलिस ने चालान किया

व्यापारी पुत्र पर हमला मामले में एक और आरोपी का पुलिस ने चालान किया

Wed, 15 May 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी पुत्र पर हमला मामले में  एक और आरोपी का पुलिस ने चालान किया
चांदपुर। पुलिस ने व्यापारी मनोज कुमार जैन के भतीजे मुदित जैन पर जानलेवा हमले में आरोपी छह लोगों में से वांछित चल रहे शहजाद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। आरोपी महमूद का पुलिस पहले ही चालान कर चुकी है। मोहल्ला कटारमल निवासी मनोज कुमार जैन के अनुसार उनका बिजनौर बाईपास रोड पर बाग है। शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने भतीजे मुदित जैन के साथ बाइक से बाग में पहुंचे तथा रखवाली करने वाले मोहल्ला डंबलपुरी निवासी नौकर से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी हाथों में तमंचा, लोहे की रॉड आदि लेकर आए और गाली गलौज लगे। शहजाद ने जान से मारने की नियत से तमंचे से मुदित पर फायर किया। इससे वह बचकर भागा तो आरोपियों ने सरिये व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें मुदित घायल हो गया। मनोज कुमार जैन ने मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी शहजाद हाशमी, नसीम, महमूद, अलाउद्दीन, जहांगीर, शमीम के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ था। पुलिस ने हमले के आरोपी शहजाद को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। बुधवार को संयुक्त व्यापारी मंडल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। पुलिस से फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इसमें अशोक कुमार, सुधीर अग्रवाल, राजेंद्र त्यागी, विपुल तायल, दीपू अग्रवाल, मनोज जैन, उदित जैन, मुकुल जैन, राजेश बस्सी, अजय वर्मा, निकुंज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अंकुर बंसल, मोहित अग्रवाल, मनोज वर्मा, दीपक वर्मा, अतुल गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने किया नगर में मार्च
चांदपुर। मंगलवार की रात अचानक चांदपुर थाने पर बड़ी संख्या में सीओ और पुलिस की गाड़ियां थाने पर एकत्र हुई। इसके बाद सभी गाड़ियां स्याऊ से होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर में मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed