फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मामूली विवाद में सास-बहू ने जहर खाकर जान दी

मामूली विवाद में सास-बहू ने जहर खाकर जान दी

Sat, 01 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में सास-बहू ने जहर खाकर जान दी
गृहक्लेश में सास-बहू ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। गृहक्लेश में सास-बहू ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों रात को एक ही कमरे में सोईं थीं। सास-बहू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से मनाकर दोनों को सुपुर्दे खाक कर दिया।
मोहल्ला काजी सराय निवासी सईद अहमद फेरी लगाकर कबाड़ी का काम करता है। उसके दोनों बेटे आदिल व साजिद विदेश में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार को छोटे बेटे साजिद की पत्नी अपने मायके गई थी। सईद अहमद व उसकी विवाहिता पुत्री रात को छत पर बने कमरे में सोए थे। सईद अहमद की पत्नी 50 वर्षीय सन्नो तथा आदिल की पत्नी 25 वर्षीय अफसाना नीचे एक ही कमरे में सोए थे। सईद अहमद के अनुसार रात को घर में सब कुछ ठीक था। वे और उनकी पुत्री सन्नो व अफसाना के साथ काफी देर तक बैठे रहे। सुबह को जब वे उठकर नीचे आए तो देखा कि कमरे में अफसाना पलंग से नीचे अचेत हालत में पड़ी थी। उसकी पत्नी सन्नो पलंग पर थी। सन्नो की मौत हो चुकी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे और हाथ में जहर की शीशी थी। सास-बहू के जहर खाने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। अफसाना को उपचार के लिए ले जाया जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सास-बहू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर परिजनों व मोहल्ले वासियों की भीड़ इकट्ठी हो गई। डायल 100 के पुलिसकर्मियों की सूचना पर थाने के एसआई रामनिवास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जांच पड़ताल की। परिजनों का कहना है कि किसी बात पर दोनों के बीच एक दो दिन पहले मामूली कहासुनी हो गई थी, लेकिन किसी को पता नहीं था कि दोनों इतना बड़ा कदम उठा लेंगी। दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। हर कोई इस बात पर हैरत में है कि दोनों ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया। इस मामले में परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। थाना प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने मामले में कोई भी कार्रवाई न किए जाने के लिए लिखित में प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

पहले सास ने खाया जहर
सईद अहमद जब नीचे कमरे में आया तो सन्नो की मौत हो चुकी थी और अफसाना की सांस चल रही थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले सन्नो ने जहर खाया होगा। उसकी हालत बिगड़ने पर अफसाना को सन्नो के जहर खाने का पता चला होगा। अफसाना ने किसी को बताने के बजाए खुद भी जहर खा लिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed