फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दवा लेने गई दो बहनों से सामुहिक दुष्कर्म

दवा लेने गई दो बहनों से सामुहिक दुष्कर्म

Wed, 07 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
दवा लेने गई दो बहनों से सामुहिक दुष्कर्म
अमरोहा। पड़ोसी युवक के साथ दवा लेने गई नाबालिग दो सगी बहनों से चार युवकों ने बाग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। युवतियों के पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने तहरीर मिलने से इंकार किया है। मामला नौगांवा थानाक्षेत्र का है।
विज्ञापन

आरोप के मुताबिक तीस अक्तूबर को दो सगी बहने पड़ोसी युवक के साथ दवा लेने गई थीं। रास्ते में युवक दोनों को धार्मिक स्थल पर ले गया। धार्मिक स्थल के पास पहले से ही नौगांवा और बिजनौर के तीन युवक मौजूद थे। आरोप है कि चारों युवकों ने दोनों बहनों को एक आम के बाग ले गए। जहां चाकू और तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों ने दोनों बहनों की वीडियो भी बना ली। दोनों बहनों ने भागने की कोशिश की तो उन्हें युवकों ने डराया धमकाया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवतियों के पिता के मुताबिक डर के मारे दोनों बहनों ने घर कुछ नहीं बताया। लेकिन दो दिन पहले दोनों बहनों की वीडियो पड़ोसी युवक के मोबाइल पर पहुंची तो इसके बाद मामला उजागर हुआ। सोमवार को पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मोहल्ले के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद आरोपी युवक के परिजन फैसले का दबाव बनाने लगे हैं। पीड़ित परिवार ने वीडियो वायरल होने से समाज में बदनामी होने की बात कहते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

- युवतियों के पिता से फोन पर बात की थी। वह वीडियो में युवतियों का चेहरा स्पष्ट नहीं होने की बात कह रहे हैं। पिता ने बेटियों से बात करने के बाद कार्रवाई कराने की बात की है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. विपिन ताडा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed