{"_id":"597a3a6c4f1c1b8b628b4a4e","slug":"111501182572-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी से लिए खाद्य पदार्थ के नमूने, दस किलों अनानास नष्ट कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदर्शनी से लिए खाद्य पदार्थ के नमूने, दस किलों अनानास नष्ट कराया
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग लगाकर बेचा जा रहा था अनानास, नष्ट कराया
बिजनौर।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी से खाद्य पदार्थ के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे है। साथ ही रंग लगा कर बेचने पर एक फल विक्रेता के दस किलोग्राम अनानास को भी नष्ट कराया गया। विक्रेताओं को सफाई समेत कई निर्देश दिए गए।
खाद्य विभाग ने बिजनौर में चल रही प्रदर्शनी में बुधवार की रात खन्ना सोफ्टी के यहां से सोफ्टी का नमूना, झंडा होटल से अंडा करी, वंशी वाला रेस्टोरेंट से हलवा पराठा, अग्रवाल चूरन भंडार से पुदीना रायता मसाले का नमूना लिया गया। चारों खाद्य पदार्थ का नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए है। टीम ने रंग लगाकर बेचने पर विक्रेता का दस किलोग्राम अनानास भी नष्ट कराया। टीम ने खाद्य विक्रेताओं को निर्देशित किया कि बरसात का मौसम चल रहा है। खाद्य पदार्थ को ढक कर रखें ताकि उसमें धूल, मिट्टी और मक्खी आदि न जा पाएं। बासी खाद्य पदार्थ को समय से नष्ट करते रहे। खाने में रंगों को इस्तेमाल न करें। उन्होंने विक्रेताओं से दुकानों पर दो कूडे़दान रखने को कहा है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह और एफएसओ मोहित कुमार, जितेंद्र कुमार, कमलेश कुमार मौजूद रहे।
अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार सिंह ने बताया प्रदर्शनी में लगातार निरीक्षण किया जाएगा। खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के यहां अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।