{"_id":"5b883e8842c792464b1c5e2f","slug":"101535655560-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारने वाले छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारने वाले छात्र गिरफ्तार
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाचार्य को गोली मारने वाला छात्र गिरफ्तार
स्योहारा। प्रधानाचार्य को गोली मारने वाले छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया है।
गांव रूपपुर में श्री साईं इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्र दीपांशु ने प्रधानाचार्य संजीव कुमार के कार्यालय में उन्हें तमंचे से गोली मार दी थी। उनके कंधे में गोली लगी, कुछ छर्रे चेहरे पर भी लगे थे। दीपांशु गोली मारकर फरार हो गया था। उसे कॉलेज में अनुशासनहीनता करने पर निलंबित कर दिया गया था। वह चाहता था कि उसका दोबारा से एडमिशन ले लिया जाए, लेकिन प्रधानाचार्य ने उसका दोबारा एडमिशन करने से इंकार कर दिया था। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी छात्र को बृहस्पतिवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह चीनी मिल के पीछे दिंदरपुर वाले रेलवे क्रॉसिंग के पास से फरार होने की कोशिश कर रहा था। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बारह बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया है।