फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सेंट्रो कार में चोरी के पशु ले जाते दो गिरफ्तार

सेंट्रो कार में चोरी के पशु ले जाते दो गिरफ्तार

Sat, 04 Nov 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रो कार में चोरी के पशु ले जाते दो गिरफ्तार
सेंट्रो कार में चोरी के पशु ले जाते दो गिरफ्तार -फोटो 30
विज्ञापन

गंगेश्वरी। आदमपुर थाना क्षेत्र की रहरा चौकी पुलिस ने बीती रात करीब डेढ़ बजे गश्त के दौरान हयातपुर मभूवरा के जंगल से एक सेंट्रो कार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। कार में एक एक बछिया बरामद की। पुलिस कार और पशु समेत दोनों गिरफ्तार लोगों को चौकी ले आई। चौकी इंचार्ज किरन पाल सिंह ने बताया कि मसरूर निवासी उझारी थाना सैदनगली तथा सारिक कुरैशी निवासी हातिम सराय थाना नकासा जनपद संभल को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इनके तीन साथी भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार लोगों से सेंट्रो कार और एक चोरी की बछिया समेत पशु कटान के उपकरण और दो तमंचे बरामद किए गए हैं। ये बछिया एक नवंबर को ग्राम रहरा से चोरी की गई थी। जिसका मुकदमा मनोज शर्मा की तहरीर पर लिखा गया था। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार मसरूरऔर सारिक का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed