फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Couple consumed poison in mutual dispute, wife dies

आपसी विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत

Sun, 17 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Couple consumed poison in mutual dispute, wife dies
बिजनौर के ग्राम छाछरी टीप में जहर खाने से मरने वाली महिला गुलिस्ता का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
आपसी विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत
विज्ञापन

उलेढा (बिजनौर)। गांव छाछरी टीप में पति पत्नी ने आपसी विवाद में जहर खा लिया जिसमें पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
गांव में छाछरी टीप निवासी खलील की शादी चार साल पहले नांगल थाने के गांव सबलपुर बीतरा निवासी गुलिस्तां के साथ हुई। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद रहता था। काफी समय से गुलिस्तां मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद एक सप्ताह पूर्व गुलिस्तां अपनी ससुराल आई थी। शनिवार रात खलील और गुलिस्तां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ने जहर खा लिया, जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों की हालत देख परिजनों में हड़कंप मच गया। दोनों को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि मौके पर ही गुलिस्तां की मौत हो गई। जबकि खलील को मेरठ के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

उधर, गुलिस्तां की मौत की सूचना पर पहुंचे उसके मायके वालों ने थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर तहसीलदार प्रीति सिंह ने छाछरी टीप पहुंचकर मौके का मुआयना किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हीमपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते ही दोनों ने जहर खाया है। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed