फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Country going into trough under BJP rule: Chandrashekhar

भाजपा राज में गर्त में जा रहा देश : चंद्रशेखर

Mon, 05 Jul 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Country going into trough under BJP rule: Chandrashekhar
भाजपा राज में गर्त में जा रहा देश : चंद्रशेखर
विज्ञापन

बिजनौर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के नेतृत्व में सोमवार को बिजनौर शहर में साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली का सपा कार्यालय पर सपा के दिग्गज नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार को प्रदेश से ही नहीं देश से भी उखाड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में देश गर्त में जा रहा है।

आजाद समाज पार्टी की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ सोमवार को साइकिल रैली निकालने का आह्वान किया गया था। जिले के पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता प्रदर्शनी मैदान में इकट्ठा हुए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के वहां पहुंचने पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और नारेबाजी की। इसके बाद वहां से साइकिल रैली शुरू हुई। रैली का सपा कार्यालय पर विधायक मनोज पारस, जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, हनी फैसल, आरिफ कुरैशी, प्रभा चौधरी, चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी, अहमद खिजर, आरिफ कुरैशी, संसार सिंह समेत तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा को प्रदेश से ही नहीं पूरे देश में हराना है। साइकिल रैली वहां से मुख्य डाकघर चौराहे, सिविल लाइन, शहर कोतवाली, बुखारा चुंगी, चांदपुर की चुंगी, मेरठ चुंगी पर जाकर समाप्त हुई। साइकिल रैली में पूर्व मंत्री मनोज तेजियान, पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी, अमित कसाना, जिलाध्यक्ष नरेश फौजी, सैफ अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed