फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Council students will become smart in computer education with alphabet knowledge

Bijnor News: अक्षर ज्ञान के साथ कंप्यूटर शिक्षा में होशियार बनेंगे परिषदीय छात्र

Sun, 14 Apr 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 14 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Council students will become smart in computer education with alphabet knowledge
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की प्रारंभिक पढ़ाई में कंप्यूटर शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ कंप्यूटर के बारे में पढ़ाया जा रहा है। इसके लिए बीआरसी केंद्रों पर कंप्यूटर लैब विकसित की जा रही है। यहां आसपास के स्कूलों के बच्चों का शेड्यूल बनाकर रोजाना बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 2119 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट स्कूल संचालित है। इन स्कूलों छात्र-छात्राएं दो लाख 56 हजार अध्ययनरत हैं। ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत जहां स्कूलों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं पूर्ण कराई जा रही है। वहीं निपुण आदि योजनाओं के तहत छात्रों को शिक्षा में होशियार बनाया जा रहा है। वैसे काफी स्कूलों में कंप्यूटर सिस्टम स्थापित किए गए हैं। अभी काफी स्कूल ऐसे हैं, जहां कंप्यूटर लैब आदि नहीं है। ऐसे स्कूलों के छात्र-छात्राओं को बीआरसी केंद्रों पर बुलाकर प्रशिक्षित शिक्षक कंप्यूटर की पढ़ाई पढ़ाएंगे। जिला समन्वयक विवेक बंसल ने बताया कि स्कूलों में स्मार्ट कंप्यूटर लैब बनाई जाएंगी। स्कूलों में इन्वर्टर बैटरी, इंटरनेट की सुविधा, सात- सात कंप्यूटर सिस्टम आदि कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन



- बीआरसी पर विकसित की जा रही कंप्यूटर लैब
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि आज तकनीकी ज्ञान यानी कंप्यूटर शिक्षा बहुत जरूरी है। परिषदीय स्कूलों के छात्र कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करेंगे। इसके लिए स्कूलों के अलावा ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर एक कमरे में कंप्यूटर लैब विकसित की जा रही है। इनमें कंप्यूटर सिस्टम के साथ इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरे आदि की सुविधाएं पूर्ण रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed