फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corporation's eight buses were auctioned, only four were found

Bijnor News: निगम की आठ बस हो गईं नीलाम, मिली सिर्फ चार

Wed, 03 May 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 03 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Corporation's eight buses were auctioned, only four were found
- मुरादाबाद रूट की हैं नीलाम होने वाली सभी बसें
विज्ञापन

- डिपो को मिली नई बसें मुरादाबाद रूट पर नहीं हो रही संचालित
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उम्र पूरी कर चुकी बिजनौर डिपो की आठ बसें नीलाम कर दी गई हैं। नीलाम हुई सभी बसें मुरादाबाद रूट पर संचालित हो रही थी। नीलाम आठ बस हुई हैं, मगर डिपो को केवल चार ही बसें मिली हैं। कम बस मिलने सेे संचालन पर भी असर पड़ रहा है। जिसके चलते अब मुरादाबाद रूट पर यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजनौर डिपो से इस समय 108 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिनमें निगम की 74 और 34 अनुबंधित बस शामिल हैं। मुरादाबाद रूट पर बिजनौर डिपो से 18 बसों का संचालित हो रही थीं। मगर आठ बसों की नीलामी के बाद मुरादाबाद रूट पर 10 बसें ही संचालित हो रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नीलामी से पहले डिपो को चार नई बसें मिली थी, जिन्हें लखनऊ और दिल्ली रूट पर चलाया जा रहा है। जिससे साफ पता चल रहा है कि मुरादाबाद रूट की इस समय आठ बस कम संचालित हो रही हैं। यात्रियों को बस अड्डे पर घंटो इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नीलाम हुई आठ बसें पूरी कर चुकी उम्र
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नीलाम हुई बिजनौर डिपो की आठ बसें अपनी उम्र पूरी कर चुकी है। एक बस की उम्र 11 साल और 11 लाख किलोमीटर रखी हैं। नीलाम हुई सभी बसों को करीब 13 साल और 11 लाख किलोमीटर पूरे हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस कम होने से डिपो पर लगी यात्रियों की भीड़
बिजनौर डिपो से इस समय कम बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसके चलते बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। मुरादाबाद रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है। क्योंकि उस रूट पर अब करीब आठ कम बसें संचालित हो रही हैं। बस के इंतजार में यात्रियों को घंटो खड़े होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed