{"_id":"5ef4e7908ebc3e42f66d7b57","slug":"corona-volunteer-will-hold-the-pace-of-positive-cases-bijnor-news-mrt4881802195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वालंटियर थामेंगे पॉजिटिव केसों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वालंटियर थामेंगे पॉजिटिव केसों की रफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिए अब कोरोना वालंटियर नियुक्त किए जाएंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी), युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, रेडक्रॉस व नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवाओं को चयनित कर उन्हें प्रशिक्षण देकर गांवों में भेजा जाएगा।
गांवों में जाकर वालंटियर ग्रामीणों को हाथ धुलने, सैनिटाइजेशन एवं बीमारी से बचाव के तरीके बताएंगे। साथ ही बीमारी फैलने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन को रिपोर्ट देंगे। यही नहीं होम क्वारंटीन किए गए प्रवासी पर भी इन्हें नजर रखनी होगी। घर पर फ्लायर (दरवाजे पर क्वारंटीन सूचना चस्पा) न होने पर आशा के माध्यम से उसे लगवाना होगा। कोविड वालंटियर का चयन, उनके कार्यों की निगरानी के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। सीडीओ, सीएमओ, एडीएम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी इसके सदस्य होंगे। जिलाधिकारी अपनी इच्छा से एनजीओ के जिला स्तरीय संयोजकों को भी सदस्य के रूप में रख सकते हैं। यह समिति वालंटियर का चयन कर उनके कार्यों की निगरानी करेगी। कोरोना वालंटियर की सेवा अवधि अभी सिर्फ तीन माह रखी गई है। इसके पूरा होने पर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव का कहना है कि अगले माह कोविड वालंटियर रखे जाने की उम्मीद है। कोरोना के बढ़ते पॉजिटिव केस को देखते हुए कोरोना वालंटियर नियुक्त किये जाएंगे। इसके लिए कोई भी समाज सेवा करने का इच्छुक व्यक्ति जो पढ़ा लिखा हो, रजिस्ट्रेशन करा सकता है। एनएसएस, एनसीसी, मंगल दल, रेडक्रास, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों को प्राथमिकता दी जाएगी।