फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona probe affected by sample kit exhaustion

वीटीएम खत्म होने से आरटीपीसीआर जांच प्रभावित

Thu, 03 Dec 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corona probe affected by sample kit exhaustion
सैंपल किट खत्म होने से कोरोना जांच प्रभावित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के कई ब्लॉक में वीटीएम खत्म होने से आरटीपीसीआर जांच प्रभावति हुई। बुधवार को आरटीपीसीआर से जनपद में मात्र 454 ही जांच हुई। इसके अलावा 1305 जांच रेपिड एंटीजन किट से की गई।
जनपद में कोरोना की तीन प्रकार से आरटीपीसीआर, रेपिड एंटीजन किट और जिला अस्पताल में ट्रूनॉट मशीन से जांच कराई जाती है। ट्रूनॉट मशीन से 24 घंटे में केवल 24 जांच ही हो सकती हैं। सबसे जल्दी रेपिड एंटीजन किट से मात्र दस से 15 मिनट के भीतर ही कोविड-19 पॉजिटिव अथवा नेगेटिव होने का पता चलता है, जबकि ट्रूनॉट की जांच में चार से पांच घंटे का समय लगता है। सबसे अधिक भरोसा आरटीपीसीआर जांच पर किया जा रहा है। लेकिन इस समय इसके लिए वीटीएम (सैंपल लेने की किट) खत्म हो गईं हैं। जिस कारण जांच कार्य प्रभावित हुआ है। लगभग साढ़े सात सौ में से सिर्फ 454 लोगों की ही जांच हो सकी। स्वास्थ्य विभाग को वीटीएम का इंतजार है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी एवं कोरोना के सैंपल नोडल अधिकारी डा. बीएस रावत ने बताया कि बुधवार को कुछ ब्लॉक में वीटीएम (सैंपल लेने की किट) खत्म होने से आरटीपीसीआर सैंपल की जांच कम हुईं। उन्होंने बताया वीटीएम शासन स्तर से ही मिलती हैं। वहां से मिलते ही फिर से आरटीपीसीआर जांच बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed