फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona patient found again in the district after two months

दो महीने बाद जिले में फिर मिला कोरोना का मरीज

Thu, 30 Sep 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona patient found again in the district after two months
Corona patient found again in the district after two months
दो महीने बाद जिले में फिर मिला कोरोना का मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। पिछले करीब डेढ़ से दो माह से बिजनौर कोरोना मुक्त चल रहा था, लेकिन यह तमगा बुधवार को छिन गया। नजीबाबाद के रहने वाली एक महिला में बुधवार को कोरोना की पुष्टि हो गई।
बिजनौर में अब तक 14725 कोरोना के केस अब तक सामने आ चुके हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो इनमें दस हजार से ज्यादा केस दूसरी लहर में सामने आए थे। वहीं सरकारी आंकड़ों में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 108 बताई जा रही है। पिछले दो महीने की स्थिति पर गौर करें तो जिला कोरोना को लेकर पूरी तरह शांत चल रहा था। करीब एक से डेढ़ माह से सक्रिय केस शून्य थे। हालांकि बाजारों में लोग कोविड गाइड लाइन को लेकर लापरवाह भी होते नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट जारी हुई तो चिंता फिर से बढ़ गई। करीब 1910 लोगों की जांच में एक नजीबाबाद निवासी एक महिला में कोरोना की पुष्टि हो गई। महिला ने मुरादाबाद में जांच कराई थी। महिला के संक्रमित मिलने के बाद अब विभाग द्वारा उसके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी। जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ उन्हें टीका भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डा.एसके निगम ने बताया कि महिला के संपर्क मेें आए लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने जिले वासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने व वैक्सीनेशन कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed