फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona investigation will be done at every bus station

जिले में हर बस स्टेशन पर यात्रियों की होगी कोरोना जांच

Wed, 24 Mar 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Corona investigation will be done at every bus station
हर बस स्टेशन पर होगी कोरोना जांच
विज्ञापन

बिजनौर। महाराष्ट्र, केरल और पंजाब राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इन राज्यों से आने वाले यात्रियों की बस स्टेशन के निकास द्वार पर ही रेपिड एंटीजन किट से जांच की जाएगी। प्रत्येक बस स्टेशन पर जांच की व्यवस्था की गई है।
अफसरों की मानें तो होली पर्व के मौके पर काफी संख्या में यात्रियों का आवागमन रहेगा। फिलहाल जनपद बिजनौर की स्थिति बिल्कुल ठीक है। बाहर से आने वाले लोगों पर रोक लगाकर समय पर इनकी जांच नहीं की गई तो यहां पर फिर से हालात पिछले साल की तरह असामान्य हो सकते हैं। जनपद में कोरोना संक्रमण का विस्तार न हो, इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के प्रत्येक बस स्टेशन पर रेपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांच करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि जनपद के हर बस स्टेशन पर रेपिड एंटीजन किट से कोविड-19 की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर बस स्टेशन पर विभाग की कोविड जांच करने वाली टीम के लिए एक कक्ष उपलब्ध कराने के लिए सभी बस स्टेशनों के क्षेत्रीय प्रबंधकों से मांग की गई है। सीएमओ ने बताया कि महाराष्ट्र, केरल और पंजाब जैसे राज्यों में कोविड के मामले बढ़ने के मद्देनजर यात्रियों की स्टेशन के निकास द्वार पर ही एंटीजन किट से जांच करने की व्यवस्था की गई है, जिससे संक्रमण न फैलने पाए। जिले में यह कार्य 25 मार्च से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed