{"_id":"5ef4e6ed8ebc3e42f0554090","slug":"corona-help-desk-required-in-offices-bijnor-news-mrt488180083","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कार्यालयों में कोरोना हैल्प डेस्क जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कार्यालयों में कोरोना हैल्प डेस्क जरूरी’
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम ने कहा कि बुधवार को 17 कोरोना संक्रमित मामलों में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग कार्मिकों का पाया जाना चिंताजनक और जिले के लिए रेड सिग्नल है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इन दोनों विभागों का खास योगदान है। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से कोरोना हैल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम रमाकांत पांडेय ने अफसरों को निर्देश दिया है कि अधिकारी व कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कार्यालय के प्रवेश द्वार पर साबुन, पानी व सैनिटाइजर जरूर रखा हो। कार्यालय में प्रवेश से पूर्व साबुन या सैनिटाइजर से हाथ धोना अनिवार्य रहे। डीएम ने कहा कि जिले में इतने लोगों का एक साथ कोरोना संक्रमित पाया जाना रेड सिग्नल है। इसे देखते हुए सजगता व सुरक्षा जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना टेस्ट में तेजी लाने के निर्देश दिए। जो लोग कोरोना संक्रमित मिले उनके लिंक की विस्तृत जानकारी कर उन्हें चिह्नित कर क्वारंटीन किया जाए। हॉटस्पॉट एरिया में सतर्कता बढ़ाई जाए और लोगों से गाइडलाइन का पालन कराया जाए। जिला अस्पताल में वेंटिलेटर सुविधा को 24 घंटे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीज को भर्ती किया जा सके। सीएमओ को जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवा हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसी व्यवस्था की जा कि सर्जन और रोग विशेषज्ञ मरीज देख सकें। अस्पताल में ट्रू नेट मशीन का नियमित इस्तेमाल किया जाए और कोई भी संदिग्ध मरीज बिना जांच भर्ती न हो। वर्तमान हालात में विशेष रूप से अतिरिक्त सुरक्षा, सजगता और सतर्कता की आवश्यकता है। बैठक में एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एडीएम न्यायिक नितिन मदान, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा.अनिल कुमार, नोडल अधिकारी कोरोना डा.एसके निगम आदि मौजूद रहे।