फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Copying mafia is not good in UP board exam

बिजनौर: बिजनौर - यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया की खैर नहीं

Fri, 10 Feb 2023 09:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 10 Feb 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
Copying mafia is not good in UP board exam
- बोले डीएम - नकलविहीन परीक्षा कराना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता
विज्ञापन

- चेतावनी : किसी केंद्र पर लापरवाही सामने आई तो मौके पर ही कार्रवाई होगी
फोटो - 5, 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया की खैर नही होगी। परीक्षा नकल विहीन कराना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है। डीएम उमेश मिश्रा ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों को आगाह किया है कि परीक्षा में सतर्क रहें। बाहरी व्यक्ति परीक्षा केंद्र के आसपास फटकना नहीं चाहिए। किसी केंद्र पर ढील सामने आई तो मौके पर ही कार्रवाई होगी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा पांच दिन बाद शुरू हैं। परीक्षा 16 फरवरी से लेकर पांच मार्च तक चलेगी। 97 हजार से अधिक विद्यार्थी वर्ष 2023 की परीक्षा देंगे। यह संख्या वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के मुकाबले में करीब 2000 अधिक है। बोर्ड परीक्षा 133 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। डीएम उमेश मिश्रा ने बीआईसी में परीक्षा से जुड़े अधिकारियों, सचल दस्तों तथा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता हैं। ढील कतई नहीं होनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के मानक तय है, अधिकारी मानकों की जांच परीक्षा शुरू होने से पहले करें। कहीं कमी हो तो दूर करें।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा हर सूरत में नकलविहीन व निष्पक्ष होनी है। परीक्षार्थी केंद्र पर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी है, इसलिए तलाशी के दौरान इसे सुनिश्चित कर लें। नकल माफिया पर निगाह रखें। बाहरी व्यक्तियों का परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केंद्र के आसपास जाने वालों पर निगाह रखें। सचल दस्ते सक्रिय रहें। यदि भ्रमण के दौरान केंद्र के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो पुलिस को सौंप दे। पेपर के पैकेट सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे रहेंगे सक्रिय
परीक्षा केंद्र के कक्ष, गैलरी समेत भवन का अगला, पिछला व दोनों साइड सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहनी चाहिए। कैमरे चालू रहें। स्ट्रांग रूम मानकों के अनुसार हो। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा शुरू होने से पहले तय मानकों की पुष्टि कर ले। कैमरे 24 घंटे चालू रहे। व्यवस्थाओं की जानकारी जिला कंट्रोल रूम को दे। केंद्र पर छात्र छात्राओं के शौचालय अलग अलग हो। पेयजल, बिजली आपूर्ति की मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित कर लिया जाए। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार सभी 133 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लिया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश भेज दिए गए हैं।


देरी से आने पर परीक्षा में नहीं मिलेगा प्रवेश
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार परीक्षा दो पाली में है। पहली पाली सुबह आठ बजे से 11:15 बजे तक है। दूसरी पाली दोपहर बाद दो बजे से 05:15 बजे तक है। यदि कोई परीक्षार्थी तय समय से आधा घंटे बाद आता है तो परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। केंद्र के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे जरूर हों। देरी से आने वाले परीक्षार्थियों की सूचना डीआईओएस स्थित कंट्रोल रूम को देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed