फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Coordination made with Uttarakhand Police for security arrangements on the border

Bijnor News: बार्डर पर सुरक्षा इंतजामों के लिए उत्तराखंड पुलिस से बनाया तालमेल

Mon, 08 Apr 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 08 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Coordination made with Uttarakhand Police for security arrangements on the border
कोटद्वार में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए उत्तराखंड पुलिस के साथ बैठक करते बिजनौर पुलिस के अ​ध
बिजनौर। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। बॉर्डर को अभेद बनाने की तैयारी है। जिसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने तालमेल बनाया जा रहा है। कोटद्वार में पौड़ी और बिजनौर पुलिस के अफसरों के बीच बैठक हुई।
विज्ञापन

रविवार को एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी की अगुवाई में बिजनौर पुलिस अफसरों ने कोटद्वार में बैठक की। जिसमें पौड़ी के पुलिस अफसर शामिल हुए। दोनों जिलों की पुलिस के बीच हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों की सूची का आदान प्रदान हुआ। वहीं एक दूसरे प्रदेश में दाखिल होकर अपराध करने वालों की जानकारी भी साझा की। एएसपी सिटी ने कहा कि उत्तराखंड का बॉर्डर और बिजनौर की सीमा जंगल में भी मिलती है। ऐसे में कच्चे रास्तों और वन इलाकों समेत नदियों में भी निगरानी जरूरी है। इसके अलावा सीसीटीवी से भी निगरानी पर जोर दिया गया। वहीं अवैध शराब की तस्करी और कच्ची शराब को लेकर भी सतर्कता बरतने पर सहमति बनी। एएसपी कोटद्वार जया बलूनी, सीओ नजीबाबाद देश दीपक आदि समेत निरीक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन



- तलब किए गए बॉर्डर से सटे थाने के हिस्ट्रीशीटर
बिजनौर के नगीना देहात थाने का क्षेत्र उत्तराखंड के कोटद्वार शहर के बाहरी छोर तक लगता है। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर बॉर्डर से सटे इस थाने के हिस्ट्रीशीटरों को थाने में तलब किया गया। जमा हुए सभी हिस्ट्रीशीटरों को कानून का पाठ पढ़ाया गया। किसी भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने की हिदायत दी गई। कानून व्यवस्था के अनुरूप जीवन यापन करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed