{"_id":"57ab76684f1c1b0445ee5283","slug":"convent-schools-elementary-schools-will-run-on-the-lines-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर चलेंगे प्राथमिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर चलेंगे प्राथमिक स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जल्द ही जिले के 111 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों की कायापलट होने वाली है। बेसिक शिक्षा परिषद के इन स्कूलों को अब कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर चलाया जाएगा। प्रशासन इन स्कूलों में अपडेट शैक्षणिक व्यवस्था करने में जुटा है। इसको लेकर जिले के बीईओ इन स्कूलों के हेड टीचर, बीआरसी व एनपीआरसी की संयुक्त बैठक 11 अगस्त को बुलाई है।
सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के मुताबिक अब बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल भी कान्वेंट स्कूलों जैसे नजर आएंगे। ज्योतिर्गमय योजना के तहत बेसिक स्कूलों की कायापलट की तैयारी है। इसके लिए बेसिक शिक्षा प्रथम चरण में जिले के प्रत्येक ब्लाक से 10-10 स्कूलों का चयन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय के मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक से 11 स्कूल का चयन होगा। जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम खुलेगा। जहां से इन स्कूलों की मॉनिटीरिंग होगी। प्रत्येक स्कूल व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ेगा। टेक्निकल सुविधाओं से लाइब्रेरी, क्रियाकलापों की व्यवस्था होगी।