फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Continuous improvement in the air quality of the district

जिले की हवा की गुणवत्ता में लगातार हो रहा सुधार

Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Continuous improvement in the air quality of the district
जिले की हवा की गुणवत्ता में लगातार हो रहा सुधार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की हवा की गुणवत्ता में लगातार सुुुधार हो रहा है। रविवार को जिले में एक्यूआई घटकर 105 ही रह गई। एक-दो दिन में ही एक्यूआई 100 के नीचे आ जाएगी और हवा पूरी तरह साफ हो जाएगी। हवा की गुणवत्ता में सुधार होने से जिलेवासियों को राहत मिलेगी।
हवा की गुणवत्ता उसमें मिलने वाले धूल और धुएं के कण पर आधारित होती है। इसे एक्यूआई में मापा जाता है। अगर हवा साफ है तो उसकी एक्यूआई 100 से नीचे रहती है। जिले की एक्यूआई आमतौर पर 65 से 75 के बीच रहती है। नवंबर में दिल्ली का स्मॉग आने और दीपावली पर होने वाले प्रदूषण से हवा बहुत खराब हो गई थी। जिले में हवा की एक्यूआई 148 पहुंच गई थी, लेकिन अब इसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पहले हवा खराब होने की वजह से आसमान में स्मॉग छाया हुआ था, लेकिन रविवार को आसमान सुबह से ही साफ रहा। रविवार को एक्यूआई घटकर 105 पहुंच गई जो लगभग सामान्य होने वाली है। पंजाब में पराली जलाने और दिल्ली के स्मॉग का जिले में आने का समय भी लगभग खत्म हो चुका है। अब हवा के लगातार साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन

दिन हवा की गुणवत्ता
03 नवंबर 55
04 नवंबर 75
05 नवंबर 148
06 नवंबर 139
07 नवंबर 105
किसान नहीं जलाते पराली
जिले के किसान पराली आदि नहीं जलाते हैं। हालांकि किसान खेतों में गन्ने की पत्ती आदि अवशेष कभी-कभी जला देते हैं, लेकिन फसल अवशेष जलाने से इतना नुकसान नहीं होता है जितना नुकसान वाहनों के चलने से उड़ने वाली धूल और उससे उठने वाले धुएं से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed