फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Consumers will get relief from overloading

Bijnor News: बिजनौर - ओवरलोडिंग से उपभोक्ताओं से मिलेगी राहत

Thu, 06 Apr 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Consumers will get relief from overloading
- नगर पालिका ने जमा किया स्टीमेट का पैसा, टेंडर प्रक्रिया की शुरू
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगर पालिका बिजनौर क्षेत्र में शामिल हुए बकली, नवाब का हत्था, चक्कर रोड और शुगर मिल क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। ऊर्जा निगम इस क्षेत्र में फैली जर्जर लाइनों की जगह केबल, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि कर बिजली व्यवस्था में सुधार करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस क्षेत्र को 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी।
शहर से सटी आबादी चक्कर रोड के अंदर नगर पालिका में शामिल हो गई है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में जर्जर नंगे तारों व ओवरलोडिंग वाले ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा। चार पांच ट्रांसफार्मर नए लगाए जाएंगे और करीब नौ ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होगी। इससे नई आबादी को ओवरलोडिंग व ट्रिपिंग से मुक्ति मिलेगी। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। पालिका परिसीमन में शामिल हुए अन्य गांव व कालोनियों में बिजली व्यवस्था सुधारने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन



नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे
पांच 250 एमवीए ट्रांसफार्मर
तीन 100 एमवीए ट्रांसफार्मर
एक 400 एमवीए ट्रांसफार्मर


बुखारा बिजलीघर से हटेगा लोड
शहर को ओवरलोडिंग से निजात दिलाने के लिए बुखारा बिजलीघर से बकली, चक्कर रोड आदि काॅलोनियों का भार हटाकर बकली उपविद्युत केंद्र से जोड़ा जाएगा। नवाब का हत्था निवासी सतेंद्र चौधरी ने बताया कि शहर से सटे हाेने पर भी तमाम सुविधाओं से वंचित थे। अब पालिका में शामिल होने से विकास हो रहा है। अब बिजली भी शहर के बराबर मिलेगी। यह बड़ी राहत की बात है। विरेंद्र विष्ट ने बताया कि ग्राम पंचायत से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं काॅलोनीवासियों को नहीं मिल रही थीं। पालिका में शामिल होने पर बिजली, पानी व सड़क की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------- कोट
शहर में शामिल हुई आबादी की बिजली व्यवस्था सुधारने को नंगे तारों की जगह केबल डाले जाएंगे और ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि तथा नए ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। नगर पालिका के परिसीमन में शामिल क्षेत्रों को 24 घंटे आपूर्ति दी जाएगी - एके पांडेय, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed