फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction quality exposed due to breaking of girder

Bijnor News: गर्डर टूटने से खुली निर्माण गुणवत्ता की पोल

Fri, 05 Apr 2024 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 05 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Construction quality exposed due to breaking of girder
नजीबाबाद/जलालाबाद। पूर्वी गंग नहर सरवनपुर में गर्डर टूटने की घटना से हाईवे अथॉरिटी के सामने निर्माण गुणवत्ता को लेकर चुनौती बनी है। हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई बिंदुओं से जांच कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन निर्माण के दौरान पूर्वी गंग नहर पर जिन चार गर्डरों को रखकर हाईवे निर्माण किया जाना है, उनमें पहला ही गार्डर रखते समय तत्कालीन निर्माण कंपनी और ठेकेदार की लापरवाही गर्डर टूटने की घटना से सामने आई है। मैसर्स पवन कंपनी की ओर से बुधवार की देर रात जो गर्डर रखा जा रहा था, वह गर्डर तीन अक्तूबर 2022 को तैयार किया गया था। जिस कंपनी और ठेकेदार की देखरेख में गर्डर तैयार किया था, वह काफी समय पूर्व काम छोड़ चुकी है। जिसके कारण करीब एक वर्ष से क्षेत्र का फोरलेन हाइवे निर्माण रुका रहा। मौजूदा कंपनी और हाईवे अथॉरिटी के लिए पूर्वी गंग नहर पर रखे जाने वाले तीन शेष गर्डरों की गुणवत्ता की भी बारीकी से जांच कराना जरूरी होगा, ताकि तकनीकी रूप से कमजोर गर्डरों को रखने से भविष्य में कोई गंभीर हादसा न हो। उधर, हाईवे अथॉरिटी के जीएम विकास सिंह ने मामले को गंभीरता से लेकर गार्डर टूटने के मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व कंपनी और ठेकेदार लगा गए चूना
पूर्वी गंग नहर पर दो टुकड़ों में विभाजित हुए गर्डर पर लगाए गए सरिए और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर हाईवे अथॉरिटी चिंतित दिखाई दे रही है। गर्डर निर्माण के दौरान के उच्चाधिकारी, कंपनी और ठेकेदार बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्डर रखते समय टूटने की घटना गंभीर है। गर्डर क्यों टूटा है, इसके कारणों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजकुमार नागरवाल, परियोजना निदेशक, हाईवे अथॉरिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed