फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of seven overhead bridges will start from December

Bijnor News: दिसंबर से चालू हो जाएगा सात उपरिगामी पुलों का निर्माण

Sat, 07 Oct 2023 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Construction of seven overhead bridges will start from December
- जिले में रेल फाटकों पर किया जाना है सात ओवर ब्रिज का निर्माण
विज्ञापन

- चांदपुर में दो रेलवे फाटकों सहित सात पर बनाए जा रहे हैं उपरिगामी पुल
-50 से 60 करोड़ की लागत से तैयार होगा एक उपरिगामी पुल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। वो दिन दूर नहीं, जब ट्रेन समय से पहले आपको मंजिल तक पहुंचाएगी। क्योंकि ट्रेन की गति बढ़ाने के लिए ही रेलवे फाटकों पर उपरिगामी पुल और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। जिले में सात रेलवे फाटकों पर उपरिगामी पुल बनाए जाने हैं। इनका निर्माण दिसंबर से चालू हो जाएगा। उपरिगामी पुलों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

जिले में आठ रेलवे फाटकों पर उपरिगामी पुल बनाने की कार्ययोजना तैयार हुई थी। मगर, बिजनौर में सेंट मेरी फाटक पर पर्याप्त जमीन नहीं होने की वजह से इस फाटक पर उपरिगामी पुल बनने का प्रस्ताव अधर लटका हुआ है। जबकि सात रेलवे फाटकों पर उपरिगामी पुल बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है। एक उपरिगामी पुल करीब 50 से 60 करोड़ की लागत से तैयार होगा। हालांकि अभी इन उपरिगामी पुलों की फाइल रेलवे बोर्ड में है। बोर्ड से फाइल आते ही तैयारी शुरू कर दी जाएंगी। रेलवे विभाग के अधिकारी इस साल दिसंबर माह से उपरिगामी पुलों का निर्माण शुरू करने की बात कह रहे हैं। पुल बनने के बाद लोगों को जाम सहित अन्य परेशानियों ने निजात मिलेगी।
विज्ञापन


इन फाटकों पर बनेंगे उपरिगामी पुल
जिले में सात रेलवे फाटकों पर उपरिगामी पुल बनाए जा रहे हैं। इनमें बिजनौर में नगीना-कोतवाली मार्ग फाटक पर उपरिगामी पुल बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा चांदपुर में दो, अम्हेड़ा में एक, नगीना में एक, धामपुर में एक, स्योहारा में एक उपरिगामी पुल बनाया जाएगा। यहां पुल बनाने के लिए जमीन भी पर्याप्त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह होती है तो यहां भी बन जाता उपरिगामी पुल
बिजनौर में सेंट मेरी फाटक दो लेन का उपरिगामी पुल बनाए जाने की तैयारी थी। दो लेन के उपरिगामी पुल के लिए आसपास जमीन की चौड़ाई 18 मीटर होना अनिवार्य है। मगर सेंट मेरी फाटक पर चौड़ाई 14 मीटर के आसपास ही है। इसकी वजह से अभी इस फाटक पर उपरिगामी पुल बनाने के लिए हरी झंडी नहीं मिली।

चांदपुर को जाम से मिलेगी निजात
चांदपुर शहर में दो रेलवे फाटक हैं। शहर में दो रेलवे फाटक होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मगर, अब चांदपुर में दोनों रेलवे फाटकों पर उपरिगामी पुल के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। इसके चलते चांदपुर क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।


बिजनौर जिले में रेलवे फाटकों पर सात उपरिगामी पुल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस साल दिसंबर माह से उपरिगामी पुलों का निर्माण शुरू हो जाएगा। उपरिगामी पुलों का निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा। निर्माण कार्य की तैयारियों का खाका तैयार किया जा रहा है। - रॉकी तोहार, वरिष्ठ मंडल अभियंता, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed