फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of overbridge will start in 15 days

Bijnor News: 15 दिन में चालू हो जाएगा ओवरब्रिज का निर्माण

Thu, 29 Dec 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Construction of overbridge will start in 15 days
कोतवाली देहात में ओवर ब्रिज निर्माण से पहले मिट्टी की जांच के लिए खोदा गया गड्ढा। - फोटो : BIJNOR
15 दिन में चालू हो जाएगा ओवरब्रिज का निर्माण
विज्ञापन

कोतवाली देहात/बिजनौर। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर कोतवाली देहात में 10 से 15 दिनों के बीच ओवरब्रिज का निर्माण चालू कर दिया जाएगा। व्यापारियों के विरोध की वजह से इसके निर्माण में एक साल की देरी हुई है। जिस वजह से लंबाई भी बढ़ानी पड़ी। अब 720 मीटर लंबा ओवरब्रिज बनेगा जबकि शुरुआती प्रोजेक्ट में यह केवल 200 मीटर ही था।
कस्बा कोतवाली देहात में नजीबाबाद तिराहे के पास ओवरब्रिज निर्माण को मिट्टी की जांच होने लगी। पिछले कई दिनों से गड्ढा खोदकर मिट्टी में वजन वहन करने की क्षमता को परखा जा रहा है। इस प्रक्रिया के बाद ओवरब्रिज का निर्माण चालू कर दिया जाएगा। हाईवे निर्माण के सूत्रों की मानें तो अगले दस से पंद्रह दिन में निर्माण चालू कर दिया जाएगा। बता दें कि कोतवाली देहात में भीड़भाड़ के चलते हाईवे के यातायात की रफ्तार कम न हो, इसके लिए ओवरब्रिज का निर्माण प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था। हाईवे तो बनाया जाने लगा था, लेकिन ओवरब्रिज निर्माण के विरोध में व्यापारी और दुकानदार आ गए थे। इनका तर्क था कि ओवरब्रिज निर्माण पूरा बाजार ही बेकार हो जाएगा। उस वक्त बाईपास बनाने की मांग उठी। हालांकि नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने इस समस्या का हल निकालने के लिए ओवरब्रिज की लंबाई को ही बढ़ा दिया। अब 200 मीटर के बजाय 720 मीटर लंबाई कर दी गई है।
विज्ञापन

बिजली लाइनों को शिफ्ट कराने का एस्टीमेट तैयार
कोतवाली देहात में बिजली की लाइनें भी अवरोध पैदा कर रही हैं। जिनको शिफ्ट कराने के लिए बिजली निगम के समक्ष बात रखी गई थी। शिफ्टिंग में आने वाले खर्च का एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है। जल्द ही लाइनों को हटाने का काम भी होगा। थोक व्यापार प्रतिनिधिमंडल कोतवाली देहात के नगर अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने व्यापारियों से मुलाकात कर अतिक्रमण हटाने की अपील की है। जिससे ओवरब्रिज का निर्माण चालू किया जा सके। हमने भी संगठन की ओर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करा दिया है। जिससे खुद ही अतिक्रमण हटा लें, वरना प्रशासन हटाएगा तो नुकसान ज्यादा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------- कोट
व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने के लिए बातचीत हो गई है। जल्द ही लाइनों को भी हटवा दिया जाएगा। जनवरी माह के दूसरे सप्ताह तक निर्माण चालू हो जाएगा। फिलहाल मिट्टी की टेस्टिंग चल रही है- सत्येंद्र पांडेय, प्रबंधक निर्माण एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed