{"_id":"640e1e6e272ca88e870e5764","slug":"construction-of-another-bypass-will-start-soon-in-najibabad-bijnor-news-c-14-1-151176-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - नजीबाबाद में जल्द शुरू होगा एक और बाईपास का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - नजीबाबाद में जल्द शुरू होगा एक और बाईपास का निर्माण
Mon, 13 Mar 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में हरिद्वार काशीपुर फोरलेन हाईवे के लिए बनाया जा रहा बाईपास
- राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जारी किया टेंडर
- राष्ट्रीय राजमार्ग मेरठ-पौड़ी के लिए बनाया जाना है बाईपास
- साढ़े दस किलोमीटर लंबे बाईपास पर आएगी 200 करोड़ की लागत
अचल चौधरी
बिजनौर। नजीबाबाद को एक और बाईपास की सौगात मिल चुकी है, जिसका जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण के लिए टेंडर भी जारी किया जा चुका है। साढ़े दस किलोमीटर लंबे इस बाईपास पर 200 करोड़ की लागत आएगी। इसका निर्माण हो जाने के बाद मेरठ से पौड़ी जाने वाले ट्रैफिक को नजीबाबाद की भीड़ से मुक्ति मिल जाएगी और यात्रा सुगम होगी।
मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को मेरठ से जलालाबाद तक फोरलेन करने का काम चल रहा है। हालांकि बहसूमा से बिजनौर तक चालीस किमी की दूरी में वन मंत्रालय की एनओसी मिलने के बाद ही फोरलेन किया जाएगा। नजीबाबाद से कोटद्वार तक भी हाईवे फोरलेन किया जाना प्रस्तावित है।
अब मेरठ से कोटद्वार की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को नजीबाबाद की भीड़ से बचाने के लिए एक और बाईपास का प्रावधान रख दिया गया है। यह बाईपास नजीबाबाद के जलालाबाद से शुरू होकर कोटद्वार रोड पर चीनी मिल के पास जाकर निकलेगा।
विज्ञापन
यह नजीबाबाद के पश्चिम में बनेगा। जिसकी लंबाई साढ़े दस किलोमीटर रखी गई है। इस पर करीब 200 करोड़ की लागत आएगी। टेंडर जारी करते हुए निर्माण कंपनी से भी अनुबंध कर लिया गया है। जलालाबाद से शुरू होकर चीनी मिल के पास निकलने वाले नजीबाबाद बाईपास पर दो ओवरब्रिज भी बनेंगे। बाईपास के एक ओवरब्रिज के नीचे से हरिद्वार काशीपुर मार्ग गुजरेगा। साथ ही अन्य छोटी सड़कों को नीचे से निकालने के लिए इस बाईपास में आठ अंडर पास भी बनाए जाने हैं।
पहले से ही निर्माणाधीन है एक बाईपास
नजीबाबाद में एक बाईपास पहले से ही बन रहा है। यह बाईपास हरिद्वार काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बन रहा है, जबकि अब दूसरा बाईपास मेरठ पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बनेगा। मेरठ पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन किए जाने के क्रम में एक बाईपास बिजनौर में बनाया जाना है। दूसरा बाईपास स्वाहेड़ी में बन रहा है, जबकि तीसरा बाईपास किरतपुर में निर्माणाधीन है। अब चौथा बाईपास इस हाईवे पर नजीबाबाद में बनेगा।
-- -- -- - वर्जन:::
नजीबाबाद में मेरठ पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बाईपास का निर्माण किया जाना है। निर्माण के लिए टेंडर कर दिया गया है। साढ़े दस किलोमीटर लंबे बाईपास पर करीब सवा 200 करोड़ की लागत आएगी - संतोष वाजपेयी, परियोजना निदेशक