फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of a new four-lane bridge over the Ganga will be completed next year.

Bijnor News: अगले साल पूरा होगा गंगा पर नए फोरलेन पुल का निर्माण

Sat, 04 Jul 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Construction of a new four-lane bridge over the Ganga will be completed next year.
बिजनौर। बिजनौर बैराज के पास गंगा नदी पर बनाए जा रहे फोरलेन पुल का निर्माण अगले साल में जुलाई या अगस्त तक पूरा हो जाएगा। फिलहाल करीब 60 फीसदी काम हो चुका है।
विज्ञापन

अब बरसात में गंगा नदी उफान पर रहेगी। ऐसे में दो-तीन महीना तक काम की रफ्तार धीमा पड़ना तय है। मगर अब तक 80 कुओं का निर्माण पूरा कर लिया गया हैं, जिनमें 46 पिलर पर कैप भी बना लिए गए हैं। करीब पौने तीन किलोमीटर लंबे पुल में 126 कुएं बनाए जाने हैं, जिनमें 122 पर काम चल रहा है। हालांकि इनमें 80 कुएं बनकर तैयार हो चुके हैं। कुछ पियर कैप के ऊपर गार्डर भी रखे जा चुके हैं। इस पुल में 496 गार्डर रखे जाएंगे। गार्डर पर स्लैब डाले जाने के बाद पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। अब तक 356 गार्डर बना लिए गए हैं, जिन्हें पिलर पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

बैराज पर लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
बहसूमा से बिजनौर तक बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। नया फोरलेन पुल चालू होने के बाद बिजनौर गंगा बैराज पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी, क्योंकि बैराज का पुराना पुल दो लेन का ही है। जिस पर वाहनों का दबाव अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2027 में जुलाई या अगस्त तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल काम तेजी से चल रहा है।.... आशीष शर्मा एसडीओ एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed