{"_id":"6761c05bc0f6cef61d0646a1","slug":"constable-resident-of-syau-village-died-in-an-accident-in-bulandshahr-bijnor-news-c-27-1-bij1002-138436-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बुलंदशहर में हुए हादसे में गांव स्याऊ निवासी सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बुलंदशहर में हुए हादसे में गांव स्याऊ निवासी सिपाही की मौत
विज्ञापन
आगरा में थी तैनात, बीमार मां को देखने आते वक्त हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। बुलंदशहर के सियाना के पास हुए सड़क हादसे में चांदपुर के गांव स्याऊ निवासी सिपाही रविकांत (47) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव स्याऊ निवासी रविकांत आगरा थाने में सिपाही के पद पर तैनात थे। उनका बेटा अभयकांत और बेटी हर्षिता कांत अपनी मां के साथ देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। सोमवार की रात ड्यूटी के बाद वे अपनी बीमार मां को देखने बाइक से अपने गांव स्याऊ आ रहे थे।
बुलंदशहर के सियाना के पास टेंपो की टक्कर से उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रात को ही बुलंदशहर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बुलंदशहर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को सिपाही का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर किया गया।