{"_id":"663fe01997974ca1e00b32f4","slug":"constable-did-not-give-complaint-dhampur-police-will-take-statement-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-111417-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सिपाही ने नहीं दी तहरीर, धामपुर पुलिस लेगी बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सिपाही ने नहीं दी तहरीर, धामपुर पुलिस लेगी बयान
विज्ञापन
सात मई को धामपुर क्षेत्र में सिपाही अजीत सिंह को गोली मारने का मामला
मुरादाबाद के कटघर पुलिस थाने में तैनात सिपाही, बुलंदशहर का है रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। सात मई को गोली लगने से घायल अवस्था में मिले सिपाही अजीत सिंह ने अभी तक धामपुर कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। उधर, दरोगा की ओर से दर्ज मुकदमे में धामपुर पुलिस का कहना है कि अब सिपाही के घटना के संबंध में बयान लिए जाएंगे। बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
सात मई 2024 को जिला मुरादाबाद के कटघर पुलिस थाने में तैनात सिपाही अजीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसे बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। गोली उसकी बाई जांघ में लगी है। हालांकि उपचार के बाद सिपाही को छुट्टी दे दी गई है। सिपाही साल 2018-2020 में धामपुर पुलिस कोतवाली में तैनात रहा था। मामला सिपाही से जुड़ा होने के कारण धामपुर पुलिस के एक दरोगा श्याम पाल सिंह की ओर से तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि गौरतलब है कि सिपाही जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाने के गांव बिल्सारी का मूल रूप से निवासी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिपाही की धामपुर की एक युवती से संबंध हो गए थे ।वह युवती से शादी करना चाहता था। मगर, परिवार के लोग संतुष्ट नहीं थे। परिजनों पर दबाव बनाने के लिए ही सिपाही ने यह साजिश रची। यह बात सामने पर धामपुर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि अभी तक सिपाही ने तहरीर नहीं दी है। मामला दर्ज हैं, ऐसे में उसके बयान लिए जाएंगे। उसके बयान के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ेगी। अभी सिपाही के बयान नहीं हुए है।