{"_id":"5873dac34f1c1b5e2aba90a9","slug":"congress-had-brought-the-plate-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाली-बेलन लेकर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाली-बेलन लेकर उतरे कांग्रेसी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ थाली-बेलन लेकर प्रर्दशन करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को थाली,बेलन, चम्मच लेकर सड़कों पर उतरे। पार्टी कार्यालय से लेकर कई मार्गों पर थाली पर बेलन बजाते हुए कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए निकले। कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन में भैंसा बुग्गी को शामिल करने की अनुमति मांगी। लेकिन अनुमति न मिलने से उसे वापस भेज दिया गया।
पहले सभी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से काफी संख्या में कार्यकर्ता नोटबंदी को लेकर नारेबाजी करते हुए निकले। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताएं भी थाली बेलन सहित अन्य बर्तनों के साथ चलती रहीं। कांग्रेसियों ने भैंसा बुग्गी लेकर प्रदर्शन की कोशिश की। लेकिन इसकी अनुमति न मिलने के कारण भैंसा बुग्गी को लौटा दिया गया। महिला जिलाध्यक्ष जयवती चौहान ने कहा कि नोटबंदी ने देश के विकास का पहिया जाम कर दिया है। शहर अध्यक्ष मीनू गोयल ने कहा कि जनता को अब भी जरूरत के अनुसार रुपये नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतना समय बीतने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि सरकार नेे दावा तो किया था कि काला धन जमा कराकर लोगों के खातों में बड़ी रकम डाली जाएगी। लेकिन यहां तो लोगों को अपनी मेहनत की कमाई के पैसे लेने के लिए भी केवल कतारें ही मिल रही हैं। कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए वापस पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पूर्व एमएलसी नसीब पठान, जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, पूर्व मंत्री सतीश गौतम, नजाकत अल्वी, हुमायूं बेग, ज्ञानवती तोमर, कमला आदि मौजूद रहे।