फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Confusion regarding verification of certificates for the post of educator

Bijnor News: एजुकेटर पद के लिए प्रमाण पत्रों के सत्यापन को लेकर असमंजस

Mon, 12 Jan 2026 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Confusion regarding verification of certificates for the post of educator
धामपुर। एजुकेटर पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों में प्रमाण पत्रों को सत्यापन को लेकर असमंजस की स्थिति है। दरअसल सेवा प्रदाता फर्म ने मेसेज जारी कर संबंधित अभ्यर्थियों को बरेली बुलाया गया है। वहीं कुछ के पास मेसेज नहीं आए हैं, जिसकी शिकायत बीएसए से की गई है।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले दिनेश कुमार, प्राची, कविता रानी, नरेश कुमार आदि ने बताया कि बिजनौर में एजुकेटर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिसकी अंतिम तिथि छह जनवरी थी। जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किए। अब बरेली की सेवा प्रदाता फर्म की ओर से अधिकांश अभ्यर्थियों के मोबाइल और ईमेल आईडी पर प्रमाण पत्रों को सत्यापित कराए जाने के लिए शनिवार को मेसेज जारी कर दिए गए। उन्हें मूल प्रमाण पत्रों के साथ सत्यापित करने के लिए बरेली पहुंचने के लिए कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया। जिन अभ्यर्थियों के पास मेसेज नहीं पहुंचे, वे असमंजस की स्थिति में हैं। वे बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं रविवार को दोपहर बाद मदन सिंह, विशाल कुमार, पुनीत कुमार आदि अभ्यर्थियों ने बताया कि सेवा प्रदाता फर्म ओर से प्रमाण पत्रों को वेरिफिकेशन किए जाने के लिए शनिवार को जाे मेसेज जारी किए गए थे, अब उन मेसेजों को कैंसिल किए जाने का संदेश आने लगा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए सचिन कसाना ने बताया कि फर्म की ओर से भेजे गए मेसेज शासनादेशों के विपरीत हैं। उन्हें प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन किए जाने का कोई भी अधिकार नहीं है, जो मेसेज भेजे गए हैं। अभ्यर्थी उन पर ध्यान न दें। शासनादेशों के तहत जनपद मुख्यालय पर गठित टीम अभ्यार्थियों की सूची तैयार कर प्रमाण पत्रों का सत्यापन करेगी, जिसकी तिथि और स्थान बाद में घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed