फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Concrete arrangements are being made to make board exams copy-free

Bijnor News: बिजनौर - बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के हो रहे पुख्ता इंतजाम

Tue, 17 Jan 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 17 Jan 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Concrete arrangements are being made to make board exams copy-free
-डीएम ने जिला कंट्रोल रूम का प्रशासनिक अधिकारी किया नियुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रशासन की यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पैनी निगाह है। प्रशासन ने डिप्टी कलेक्टर मांगेराम चौहान को जिला कंट्रोल रूम की निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारी नामित किया है। उधर डीआईओएस ने तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से प्रस्तावित है। प्रशासन परीक्षा नकलविहीन परीक्षा कराने की व्यवस्था बनाने में लगा है । जिले में 133 परीक्षा केंद्र बने हैं। परीक्षा केंद्रों को जिला कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों से आई पी एड्रेस मांगा गया है।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने बोर्ड परीक्षा में शासन के निर्देश का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कलेक्टर मांगेराम चौहान को जिला कंट्रोल रूम के निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा प्रभारी बुद्ध सिंह के साथ कोतवाली देहात के दो तथा पीली चौकी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा केंद्रों को जिला कंट्रोल रूम से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। आखिरी तारीख 20 जनवरी है। 60 प्रतिशत से अधिक परीक्षा केंद्रों के आईपी एड्रेस कार्यालय को मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed