फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Complete work in schools under Operation Kayakalp: DM

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में पूरे करें कार्य: डीएम

Fri, 28 Jun 2024 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Complete work in schools under Operation Kayakalp: DM
-विकास भवन में हुई जिला स्तरीय टास्क फोर्स और ऑपरेशन कायाकल्प बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विकास भवन में जिला स्तरीय टास्क फोर्स और ऑपरेशन कायाकल्प बैठक आयोजित हुई। जिसमें डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण कर अपूर्ण कार्यों को जल्द कराने के निर्देश दिए। साथ ही शेष रह गए सभी विद्यालयों में बिजली, पानी, फर्नीचर एवं चारदीवारी आदि का कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम एवं खंड विकास अधिकारियों को आगामी दो दिवस में लक्ष्य के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण करने और सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा निपुण भारत मिशन के तहत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने राज्यानुदानित सभी छह मदरसों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। जिला बेसिक एवं शिक्षा अधिकारी एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को मदरसों में शैक्षिक एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराने के निर्देश दिए। जिससे मदरसो के छात्रों में शारीरिक एवं मानसिक क्षमता विकसित हो सके। इस मौके पर सीडीओ पूर्ण बोरा, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, बीएसए जयकरण यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी शाश्वत आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed