रामा इंस्टीट्यूट में रामा यूथ रन 20 का शुभारंभ
बिजनौर, किरतपुर। रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता रामा यूथ रन 20 का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के पहले दिन की शुरुआत रामा एजूकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी अरुण गोयल, निदेशक रोहित चौधरी, प्राचार्य डबलेश कुमार, चीफ प्राक्टर रवीश कुमार, कार्डिनेटर विजेता मिश्रा ने संयुक्त रुप से फीता काटकर एवं गुब्बारे उड़ाकर की। पहले दिन कबड्डी, खो खो, वॉलीबाल, टेबिल टेनिस, शतरंज आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यूथ रन 20 प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने अपनी रुचि के खेलों में प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग कबड्डी एवं खो खो दोनों प्रतियोगिताओं में एजूकेशन डिपार्टमेंट की डीएलएड टीम ने कामर्स डिपार्टमेंट की टीम को हराकर ट्राफी अपने नाम की। टेबिल टेनिस में एजूकेशन डिपार्टमेंट के बीएड के छात्र जिया जफर ने बीसीए के छात्र बदर अंसारी को मात दी। बालक वर्ग वॉलीबाल में मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की टीम ने कॉमर्स डिपार्टमेंट की टीम को हराया। बालक वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में साइंस डिपार्टमेंट के बीएससी के छात्र अमन राजपूत ने बीसीए के छात्र अनूप राजपूत मात दी। खेल मैनेजर कामेंद्र सिंह, खेल अधिकारी चितवन शर्मा व कोषाध्यक्ष सौरभ राजपूत के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।