{"_id":"60df4f6c8ebc3ec2073bb069","slug":"community-toilets-to-be-taken-care-of-by-the-group-nazibabad-news-mrt5455688194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक नजीबाबाद में एनआरएलएम से मांगे समूह के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक नजीबाबाद में एनआरएलएम से मांगे समूह के नाम
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालयों की देखभाल समूह को सौंपी जाएगी
नजीबाबाद। ब्लॉक के सामुदायिक शौचालयों की सफाई और देखभाल की जिम्मेदारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला समूह को सौंपी जाएगी। ब्लॉक ने एनआरएलएम से स्वयं सहायता समूह की खातों सहित डिटेल उपलब्ध कराने को कहा है।
खंड विकास कार्यालय के ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की देखभाल जल्द ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी जाएगी। एडीओ पंचायत ऋषि कुमार ने बताया कि ब्लॉक के लगभग 117 सामुदायिक शौचालयों की देखभाल के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के नजीबाबाद कार्यालय से समूह के नाम, खाता संख्या सहित आवश्यक सूचनाएं तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है।
एनआरएलएम समूह की महिलाएं शौचालयों की सफाई, रखरखाव आदि का दायित्व पूरा करेंगी। स्वयं सहायता समूह को प्रति माह छह हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त शौचालयों के मेंटीनेंस के लिए तीन हजार रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त दिया जाएगा।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत ने बताया कि ब्लॉक के अधूरे निर्मित सामुदायिक शौचालय और पंचायत घर निर्माण के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सेक्रेट्री और ग्राम प्रधानों को कहा गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत किशोरपुर और राहूखेड़ी में पंचायत घर निर्माण के लिए राजस्व विभाग की ओर से भूमि चिह्नित की गई है। जल्द ही ब्लॉक की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।