फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Commotion on the driver's death

चालक की मौत पर हंगामा

Tue, 08 Dec 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 08 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Commotion on the driver's death
नजीबाबाद। कोतवाली मार्ग पर रविवार की सुबह टैंकर की टक्कर मेें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि उसके पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। आला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खोला।

गांव माननगर निवासी सुरेंद्र सिंह (45) ट्रैक्टर ट्राली से सिंघाड़े लेकर नजीबाबाद आ रहा था। सुबह करीब छह बजे कोतवाली मार्ग पर गांव सरवनपुर के निकट पीछे से आ रहे टैंकर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रैक्टर चला रहे सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार उसके पुत्र अर्जुन, उपदेश और एक अन्य घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की मांग पर घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम वीके श्रीवास्तव, सीओ संजय राय ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कई घायल
चांदपुर । धनौरा रोड पर बछरायूं से आ रहे ट्रैक्टर के पहिए में पिंचर होने से असंतुलित  ट्रैक्टर पेड़ से टकरा गया । इससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया।

थाना बछरायूं के गांव नसीरपुर सुमाली निवासी करीब दो दर्जन महिला पुरुष पशुओं के चारे के लिए ट्रैक्टर ट्राली से थाना चांदपुर के गांव दरबाड़ा में गन्ना छोलने आ रहे थे।

बबनपुरा-दरबाड़ा के बीच ट्रैक्टर के अगले पहिए में पिंचर हो जाने से ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।

ट्रैक्टर के पेड़ के टकराने से ट्राली भी छतिग्रस्त हो गई। इससे ट्राली में सवार गांव निवासी नन्हे, कलवा, हेमवती, शीशराम, सुखवा आदि घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया जहां उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।

ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक, एक की मौत
नहटौर। नहटौर-कोतवाली मार्ग पर रविवार को हुए हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। गांव रायपुर लकड़ा निवासी गुरुचरण (40) पुत्र सीताराम रविवार को पत्नी को ससुराल से लाने अपने भाई अमरजीत के साथ नगीना जा रहा था।

नहटौर कोतवाली मार्ग पर गांव महमूदपुर भिक्का में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।


जहां गुरुचरण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बाइक गुरुचरण चला रहा था। वह हेलमेट भी नहीं पहने था। सिर और पेट में चोट आने से उसकी मौत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed