फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Commotion at the school of Dawoodpur Nandda

दाऊदपुर नन्हेड़ा के विद्यालय में हंगामा

Sat, 11 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 11 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में प्राथमिक विद्यालय दाऊदपुर नन्हेड़ा में मिड-डे-मील की सामग्री मांगने पर प्रधान पुत्र ने हंगामा करते हुए शिक्षिकाओं से अभद्रता की। मुख्य अध्यापिका ने सुरक्षा के लिए 100 यूपी पुलिस की मदद ली।
विज्ञापन

गांव दाऊदपुर नन्हेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को हंगामा हुआ। मुख्य अध्यापिका रितु ब्रिज ने मिड-डे-मील सामग्री स्कूल में उपलब्ध कराने के लिए प्रधान विमला देवी को मोबाइल किया। आरोप है कि कुछ समय बाद प्रधान पुत्र तारे सिंह बाइक से मिड-डे-मील सामग्री लेकर स्कूल में पहुंचा, आते ही उसने बाइक की टक्कर से गेट खोला और हंगामा किया। मुख्य अध्यापिका और शिक्षिकाओं का आरोप है कि प्रधान पुत्र ने शिक्षिकाओं से अभद्रता की। जिस पर उन्हें 100 यूपी पुलिस और शिक्षक नेताओं को बुलाना पड़ा। पुलिस ने प्रधान पुत्र को गाड़ी में बैठा लिया। सूचना मिलते ही प्रधान और प्रधान पति ऋषिपाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, मंत्री मो. साजिद, प्राथमिक शिक्षा मित्र समायोजन संघ के संयुक्त मंत्री धर्मेंद्र तोमर स्कूल पहुंच गए। शिक्षकों ने कानूनी कार्रवाई को कमरकसी तो प्रधान पुत्र परिवार के होश उड़ गए। आरोपी तारे सिंह  द्वारा क्षमा याचना करने के बाद शिक्षक नेताओं के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed