फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CMO of Bijnor and CMS of District Hospital removed

बिजनौर के सीएमओ और जिला अस्पताल के सीएमएस को हटाया

Wed, 12 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
CMO of Bijnor and CMS of District Hospital removed
बिजनौर के सीएमओ और जिला अस्पताल के सीएमएस को हटाया
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना महामारी के दौरान संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़ों को छुपाने और जनता की शिकायत न सुनने की शिकायतों पर सीएमओ और सीएमएस को हटा दिया गया है। शासन ने बुधवार को दोनों अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव ने भी दोनों अधिकारियों की शिकायत शासन स्तर पर की थी।

जिले में हालात ऐसे हैं कि पिछले दिनों ऑक्सीजन को लेकर खूब मारा मारी हुई। प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों ने मरीजों की छुट्टी केवल इसलिए कर दी थी, क्योंकि वहां ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। जिला अस्पताल और एल 2 अस्पताल में मरीजों का क्या इलाज मिल रहा है, कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति सुधारने को क्या कर रहे हैं। ऐसे तमाम स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े धरातल पर सच्चाई से एकदम उलट थे। भले ही पोर्टल पर कोरोना से 85 मौत होना दर्शाया जा रहा था, लेकिन जिला अस्पताल के ही सस्पेक्टेड वार्ड में रोजाना 10 मरीजों की मौत हो रही थी, लेकिन इस पर सब चुप्पी साधे हुए थे। इसे लेकर तमाम शिकायतें शासन स्तर पर हो रही थीं। हाल ही में प्रभारी मंत्री कपिलदेव ने भी दोनों अधिकारियों की शिकायतें की थीं। सीएमओ विजय कुमार यादव को सोनभद्र के जिला अस्पताल और सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद को बांदा जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed