{"_id":"642dc37ceaad847dcb0d3e98","slug":"cmo-inspected-the-medical-hospital-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-1054-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - सीएमओ ने किया मेडिकल अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - सीएमओ ने किया मेडिकल अस्पताल का निरीक्षण
Thu, 06 Apr 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
- कोविड वार्ड की साफ-सफाई दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
- एचएफएनएस मशीनों का प्रशिक्षण लेने के कर्मचारियों को दिए निर्देश
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना से बचाव की व्यवस्था परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल ने मेडिकल अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने स्टाफ को कोरोना वार्ड की साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टाफ को एचएफएनसी मशीनों को चलाने का प्रशिक्षण लेने के लिए भी कहा।
बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल, डॉ. मनोज सैन कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर व्यवस्था परखने कोविड वार्ड में पहुंचे। यहां उन्होंने ऑक्सीजन युक्त बेड को देखा। स्टाफ से बेड पर लगी एचएफएनसी मशीनों को चलाने को कहा। ऑक्सीजन मशीन चलाने में ही स्टाफ को करीब पांच मिनट लग गई। जिसके चलते उन्होंने स्टाफ से कहा कि मरीज को इलाज के लिए इतनी देर इंतजार नहीं कराना है। मशीनों को सही चलाना सीख लें। एक मिनट के अंदर मरीज को ऑक्सीजन मिल जानी चाहिए।
डॉ. मनोज सैन ने बताया कि सर्जिकल वार्ड को अलग शिफ्ट कर दिया गया है। पीकू वार्ड और सर्जिकल वार्ड कोरोना मरीजों के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मौके पर डॉ. समीर भटनागर, जिला अस्पताल मैनेजर रोहित कुमार, चीफ फार्मासिस्ट राजेंद्र सेमवाल, स्टाफ नर्स पुष्पा निगम आदि मौजूद रहे।