फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM will be honored CM by Nandini

ग्राम प्रधान नंदिनी को सीएम करेंगे सम्मानित

Tue, 06 Mar 2018 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर Updated Tue, 06 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
CM will be honored CM by Nandini
honored - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद। इस बार महिला दिवस नजीबाबाद की ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की प्रधान नंदिनी राजपूत और मोहम्मदपुर देवमल की आंगनबाड़ी कामेश के लिए कुछ खास होगा। दोनों महिलाओं को सीएम सम्मानित करेंगे।  स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूूर्ण योगदान देने पर दोनों महिलाओं को स्वच्छ शक्ति सम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है, हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है, डरने वालों को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में, लड़ने वालों के कदमों में जहान होता है...। वास्तव में इन पंक्तियों को जनपद की एक महिला ग्राम प्रधान और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने साकार कर         दिखाया है।
विज्ञापन


 दोनों महिलाओं ने सरकार के स्वच्छ भारत मिशन का महत्व समझते हुए उसे अपने-अपने क्षेत्र में मूर्तरूप दिया। नजीबाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत और मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कामेश का चयन मुख्यमंत्री सम्मान के लिए किया गया है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर से चयनित 55 महिला ग्राम प्रधान महिला दिवस पर आठ मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वच्छ शक्ति सम्मेलन में शामिल होंगी।

 इनमें ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत और आंगनबाड़ी (स्वच्छता गृही) कामेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से सम्मानित करेंगे। सम्मेलन में नजीबाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत तातारपुर लालू से मीनाक्षी      त्यागी, बौरेकी से अनीता शर्मा, पर्वतपुर मखदूमपुर से कुसुम    रानी एवं जगदीशपुर से खुशनूदा भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ के मार्गदर्शन को दिया श्रेय

ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी ने अपनी उपलब्धि का           श्रेय सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन       को दिया। उन्होंने कहा कि घरों में शौचालय निर्माण की ग्रामीणों में अलख जगाने के लिए सीडीओ द्वारा        शौचालयों को इज्जतघर नाम देने से उन्हें स्वच्छता के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर काम करने की ऊर्जा मिली।



सफाईकर्मियों के यह हैं हालात
जालबपुर गूदड़ में तैनात चार सफाईकर्मियों में एक का स्थानांतरण करीब दो माह पहले अन्य पंचायत में कर दिया गया। तीन सफाईकर्मियों में एक दिव्यांग है और एक की आंखें कमजोर हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत को स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ साबित कर महिला ग्राम प्रधान ने मील का पत्थर स्थापित किया। ग्राम प्रधान के ही प्रयासों से हाल ही में पंचायत का चयन कूड़ा निस्तारण संयंत्र के लिए किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed